फॉण्ट कनवर्टर NEW

मतदान अवश्य करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें : उपायुक्त

रांची। राष्ट्रीय मतदान दिवस-2025 के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मतदाता प्रतिज्ञा ली। साथ ही, लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन कार्य करने वाले जिला प्रशासन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय मतदान दिवस-2025 के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मतदाता प्रतिज्ञा ली। साथ ही, लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन कार्य करने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कहा आपका मतदान सिर्फ मतदान नहीं ये राष्ट्र और राज्य निर्माण की अहम जिम्मेदारी है। मतदान अवश्य करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करें।

मतदाता प्रतिज्ञा

“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram