फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मुसलमानों को ईद पर सौगात-ए-मोदी; किट में मिलेंगे सेवंई, कपड़े, मेवा, खजूर

India News: 19 मार्च को जमीयत उलमा-ए-हिंद ने बिहार के को नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नेताओं की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाने का फतवा जारी किया था। अब भाजपा ने पीएम मोदी की पहल पर नेताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: 19 मार्च को जमीयत उलमा-ए-हिंद ने बिहार के को नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे नेताओं की इफ्तार पार्टी से दूरी बनाने का फतवा जारी किया था। अब भाजपा ने पीएम मोदी की पहल पर नेताओं की रोजा इफ्तारी में एलीट मुस्लिमों को बुलाने की जगह गरीब तबके के जरूरतमंद मुस्लिमों को ईद के त्यौहार पर सौगात दी है। सौगात-ए-मोदी नामक इस अभियान के तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है। मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।

सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवंई, सरसों तेल,चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत 500-600 रूपए के करीब बताई गई है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

  • सौगात-ए-मोदी अच्छी पहल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा- रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि ये अभियान भाजपा के मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए भाजपा और एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बीजेपी नेता और दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक और बहुत अच्छी पहल है। आपने देखा होगा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बिना किसी भेदभाव के साथ अपने साथ लिया है, जो हमारा मूल मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास। उसे ये दर्शाता है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का विकास एजेंडा कभी भी वोटों के लिए सौदा नहीं रहा है। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram