फॉण्ट कनवर्टर NEW

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवंटित फ्लैटों के दुरुपयोग के मामले में रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 232 लाभुकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवंटित फ्लैटों के दुरुपयोग के मामले में रांची नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 232 लाभुकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।

Read more: PMAY के लाभुकों के लिए LIGHT HOUSE PROJECT में किस्त भुगतान की अंतिम तिथि घोषित

नगर निगम के अनुसार, कई लाभुकों ने सरकार से सब्सिडी पर मिले फ्लैट में स्वयं रहने के बजाय उसे किराये पर दे दिया है। निगम का कहना है कि यह प्रधानमंत्री आवास योजना की गाइडलाइंस (SOP की कंडिका-16) का उल्लंघन है।

नोटिस में क्या कहा गया?

नगर निगम ने सभी संबंधित लाभुकों से 24 घंटे के भीतर यह प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है कि वे स्वयं अपने आवंटित फ्लैट में रह रहे हैं। इसके लिए आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जवाब नहीं देने पर क्या होगी कार्रवाई?

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब या आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए, तो संबंधित लाभुकों का फ्लैट आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram