फॉण्ट कनवर्टर NEW

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संकेत दिया है कि यदि 20 जुलाई का संसद मार्च सफल रहता है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वांगचुक ने लोगों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने और इसे

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संकेत दिया है कि यदि 20 जुलाई का संसद मार्च सफल रहता है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे वांगचुक ने लोगों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की है। वांगचुक ने कहा कि यह शर्त उन्होंने सरकार के सामने नहीं, बल्कि जनता के सामने रखी है। उनका कहना है कि यदि लोग इस अभियान के साथ मजबूती से खड़े होंगे और संसद मार्च सफल होगा, तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे।

Read more: NSA के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक: लेह से जोधपुर तक टाइट सिक्योरिटी

लोगों से क्या अपील की?

वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने लोगों से मिस्ड कॉल के जरिए अपनी भागीदारी दर्ज कराने और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से लोगों से अपनी माताओं के साथ मार्च में आने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य की चिंता सबसे अधिक मां को होती है।

उन्होंने कहा कि यदि यह मार्च सफल रहा और मुद्दा सही मंच तक पहुंचा, तो उन्हें संतोष मिलेगा और वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मार्च की सफलता का आधार क्या होगा।

स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा?

सोनम वांगचुक ने बताया कि अनशन के 19वें दिन तक उनका करीब 9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शरीर कमजोर हुआ है, लेकिन यह भी कहा कि उनकी स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि अगले कुछ दिनों में जान का खतरा हो। उन्होंने दोहराया कि जनता की एकजुटता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसी उद्देश्य से उन्होंने 20 जुलाई के संसद मार्च में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

Read more: लद्दाख के समर्थन में झारखंडी समाज का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर नाराजगी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram