फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुंबई की आबादी 1 करोड़ 31 लाख के पार, एक साल में 46 हजार की बढ़ोतरी

India News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनस्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में मुंबई की कुल आबादी 1 करोड़ 31 लाख 07 हज़ार 177 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट में

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनस्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में मुंबई की कुल आबादी 1 करोड़ 31 लाख 07 हज़ार 177 तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में मुंबई की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार 781 थी। यानी एक साल के भीतर करीब 46 हज़ार लोगों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीएमसी के मुताबिक, यह आंकड़ा मुंबई और उसके उपनगरों को मिलाकर तैयार किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ जनसंख्या ही नहीं, मुंबई का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। पहले मुंबई का क्षेत्रफल 437 वर्ग किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 483.22 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार —

मुंबई शहर का कुल क्षेत्रफल 72.01 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी जनसंख्या 32 लाख 50 हज़ार 266 है।
पश्चिमी उपनगरों का क्षेत्रफल 232.55 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 58 लाख 22 हज़ार 339 लोग रहते हैं।
वहीं पूर्वी उपनगरों का क्षेत्रफल 178.57 वर्ग किलोमीटर है, जिसकी जनसंख्या 40 लाख 34 हज़ार 572 दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के मलाड इलाके में सबसे ज्यादा जनसंख्या है — करीब 9 लाख 91 हज़ार 665। वहीं, सबसे कम जनसंख्या बी विभाग में दर्ज की गई है, जहाँ सिर्फ 1 लाख 34 हज़ार 91 लोग रहते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई में बेहतर रोजगार अवसर, शिक्षा और जीवनशैली की वजह से लगातार लोग शहर की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे जनसंख्या का दबाव बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में यह जनसंख्या शहर की बुनियादी सुविधाओं और आवास व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram