फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 2 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिली खुशखबरी, 1000 रुपये सीधे खाते में

Ranchi News : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए अगस्त महीने की पेंशन राशि जारी कर दी गई है। यह राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए अगस्त महीने की पेंशन राशि जारी कर दी गई है। यह राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है, ताकि पेंशनधारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले में कुल 2 लाख 21 हजार 270 लाभुकों के खातों में एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इस भुगतान के लिए कुल 22 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये का आवंटन किया गया है।

योजना के अंतर्गत शामिल पेंशन और लाभुकों की संख्या

  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 343 लाभुक
  • एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 415 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,72,845 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47,660 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) – 7 लाभुक

शिकायत के लिए “अबुआ साथी” सेवा
जिन लाभुकों को किसी कारणवश पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे अब जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस सेवा को “अबुआ साथी” नाम दिया गया है, जिसके माध्यम से सीधे सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को शिकायत भेजी जाती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram