फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला बनकर 1000 से ज्यादा पुरुषों को फंसाया, हुआ बड़ा खुलासा

World News: पडोसी देश चीन के नानजिंग शहर में एक शख्स, जिसे लोग ‘सिस्टर हॉन्ग’ या ‘नानजिंग अंकल रेड’ के नाम से जानते हैं। ‘नानजिंग अंकल रेड’ पर आरोप है कि उसने महिला का रूप धारण कर 1,000 से ज्यादा पुरुषों के साथ निजी पलों

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पडोसी देश चीन के नानजिंग शहर में एक शख्स, जिसे लोग ‘सिस्टर हॉन्ग’ या ‘नानजिंग अंकल रेड’ के नाम से जानते हैं। ‘नानजिंग अंकल रेड’ पर आरोप है कि उसने महिला का रूप धारण कर 1,000 से ज्यादा पुरुषों के साथ निजी पलों को गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया और फिर उन्हें ऑनलाइन बेच दिया।

आरोपी लंबे गाउन, विग और भारी मेकअप करके खुद को महिला बताता था। सोशल मीडिया पर वह ब्यूटी फिल्टर और बदली हुई आवाज का इस्तेमाल करता था, ताकि पुरुषों को यह यकीन हो सके कि वे किसी महिला से बात कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जियाओ ने अपने घर में हिडन कैमरा लगाया हुआ था। वह पुरुषों को प्यार और नजदीकी रिश्तों का झांसा देकर घर बुलाता और उनके साथ बिताए पलों को रिकॉर्ड कर लेता। इसके बाद वह इन वीडियो को ऑनलाइन ग्रुप्स में शेयर करता था। बताया जा रहा है कि उसने मेंबरशिप के लिए लोगों से 150 युआन चार्ज भी किया। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि जियाओ की उम्र 60 साल के करीब है और उसने लगभग 1691 पुरुषों के साथ संबंध बनाए।

हालांकि, पुलिस ने इस संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया कहा और साफ किया कि आरोपी की उम्र 38 साल है। दिलचस्प बात यह है कि जियाओ पुरुषों से पैसे की मांग नहीं करता था। इसके बजाय वह उनसे छोटे-छोटे गिफ्ट लेता था-जैसे दूध, फल, स्नैक्स या यहां तक कि आधी बोतल कुकिंग ऑयल। इस घोटाले ने कई परिवारों और रिश्तों में तूफान ला दिया। वीडियो और तस्वीरें इतनी डिटेल में शेयर हुईं कि कई पुरुषों की पहचान उनके परिवार और दोस्तों ने कर ली। एक मां को पता चला कि उसका बेटा, जो किंडरगार्टन में इंग्लिश टीचर है, इस वीडियो में शामिल है। वहीं, एक महिला को झटका तब लगा जब उसने अपने मंगेतर को भी इन वीडियो में देखा। नानजिंग पुलिस ने जियाओ को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram