Career Adda: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। मंत्रालय ने केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत आईएफएस अधिकारियों को विभिन्न स्तरों के 81 पदों पर कार्यकाल-आधारित प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।
रिक्तियों का विस्तृत विवरण और पद
स्तर के आधार पर MoEFCC की ओर से जारी 81 रिक्तियों का ब्योरा इस प्रकार है:
– एडीजीएफ स्तर: कुल 2 पद (नई दिल्ली में)
– डीडीजीएफ स्तर: कुल 3 पद (नागपुर, रांची और शिलांग में 1-1 पद)
– एआईजीएफ स्तर (विभिन्न श्रेणियां): कुल 7 पद (बैंगलोर, गुवाहाटी, कोलकाता, नई दिल्ली, शिमला में 1-1 और नागपुर में 2 पद)
– डीआईजीएफ स्तर: कुल 34 पद (देहरादून में 10, नई दिल्ली में 8, चंडीगढ़ में 3, नागपुर में 3, रांची में 2 और बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बर्नीहाट, कोलकाता, लखनऊ, शिलांग व शिमला में 1-1 पद)
– अन्य एआईजीएफ स्तर के पद: कुल 35 पद (नई दिल्ली में 11, देहरादून में 9, बर्नीहाट में 4, कुर्सियोंग में 3, कोयंबटूर और कोलकाता में 2-2, तथा बैंगलोर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी व मुंबई में 1-1 पद)
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से जारी है और आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MoEFCC की आधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचना और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे स्कैन कर एक सिंगल पीडीएफ फाइल के रूप में अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय तिथि तक भेजना होगा।
पात्रता मानदंड और अनुभव आवश्यकताएं
– एआईजीएफ (एनटीसीए) पद: इसके लिए उम्मीदवार का नियमित आधार पर समान पद पर होना जरूरी है। साथ ही, 10,000-15,200 रुपये (संशोधन-पूर्व) के वेतनमान या समकक्ष पद पर 5 साल की नियमित सेवा और वन्यजीव प्रबंधन में कम से कम 5 वर्ष का फील्ड अनुभव होना अनिवार्य है।
– डीआईजीएफ (एनटीसीए) पद: इसके लिए 12,000-18,000 रुपये (संशोधन-पूर्व) के वेतनमान या समकक्ष पद पर 6 साल की नियमित सेवा और टाइगर रिजर्व या संरक्षित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
– आईजीएफ (एनटीसीए) पद: अधिकारी ने आईएफएस में अपने आवंटन वर्ष के अनुसार कम से कम 19 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। साथ ही, वन्यजीव संरक्षण में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 5 साल का अनुभव टाइगर रिजर्व या मंत्रालय के अंतर्गत ‘नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी’ (NTCA)/’प्रोजेक्ट टाइगर डिवीजन’ में होना अनिवार्य है।







