फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कमरों में खून ही खून… पंचकूला स्कूल कांड पर रो पड़े पीड़िता के परिजन

हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है, जहां चाचा फैसल ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद हैरान कर देने वाली और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक सरकारी स्कूल में 8 साल के एक छात्र द्वारा 6 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और बच्ची के चाचा फैसल ने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम का दर्दनाक खुलासा किया है।

स्टाफ की कमी और प्रिंसिपल के जाने के बाद हुआ हादसा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बच्ची के चाचा फैसल ने स्कूल प्रशासन की भारी लापरवाही उजागर की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के अनुसार कुछ स्टाफ सदस्यों की सरकारी ड्यूटी कहीं और लगी हुई थी। इस वजह से दो-तीन कक्षाओं को मिलाकर सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया था।

फैसल ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसिपल की ड्यूटी का समय दोपहर 3 बजे खत्म हो गया था, जबकि यह खौफनाक घटना दोपहर 3 बजे से 3:15 बजे के बीच हुई। प्रिंसिपल के कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे यह साफ देखा जा सकता है कि कौन कहां और कैसे आ-जा रहा है। लेकिन, उस समय उस कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था क्योंकि प्रिंसिपल पहले ही जा चुके थे। अगर उस वक्त ऑफिस में कोई बैठा होता और उसने लड़के को बच्ची को ऊपर ले जाते हुए देख लिया होता, तो शायद यह अनहोनी टल सकती थी।

ऑटो ड्राइवर के पहुंचने पर हुआ बच्ची के गायब होने का खुलासा

घटना के बारे में बताते हुए फैसल ने कहा कि बच्ची हमेशा की तरह सुबह सामान्य रूप से स्कूल गई थी, घर पर किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। जब छुट्टी का समय हुआ, तो उनका परिवार का ऑटो ड्राइवर उसे लेने स्कूल पहुंचा, लेकिन बच्ची वहां नहीं मिली। स्कूल स्टाफ ने ड्राइवर को बताया कि बच्ची गायब है। इसके बाद ड्राइवर ने घर आकर भाई को जानकारी दी, जो तुरंत स्कूल पहुंचे।

‘कमरे में हर जगह खून ही खून था’

परिजनों का दर्द बयां करते हुए फैसल ने कहा कि जब उनका भाई स्कूल पहुंचा, तो बच्ची कहीं नहीं दिखाई दी। जिस लड़के ने बच्ची के साथ मारपीट की थी, उसी ने उनके भाई को बताया कि वह ऊपर है और वहीं पड़ी है। जब भाई ऊपर कमरे में गया और उसने बच्ची को देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चावल ने रोते हुए बताया, “कमरे में हर जगह खून ही खून था। बच्ची को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि उस तरह तो किसी जानवर को भी नहीं मारा जाता।” इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है और लोग स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram