Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

चैनपुर प्रखंड में आम महोत्सव का सफल आयोजन: मनरेगा बागवानी को मिला बढ़ावा

गुमला/चैनपुर– चैनपुर प्रखंड परिसर में आज एक भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था। इस महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा आम बागवानी योजना से जुड़े किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने बगीचों से लाए गए विभिन्न प्रकार के आमों की शानदार प्रदर्शनी लगाई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, सुपरवाइजर अंजली वर्मा, बीपीओ कांति कुमारी, बीपीएम बबीता बड़ाईक सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।महोत्सव के दौरान, किसानों ने अपने उगाए गए कई तरह के आमों का प्रदर्शन किया, जिनमें विभिन्न किस्में और आकार शामिल थे। उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया, किसानों से उनके आमों और बागवानी के तरीकों के बारे में जानकारी ली, और उनके प्रयासों की सराहना की।बीडीओ यादव बैठा ने कहा कि “मनरेगा के तहत आम बागवानी किसानों के लिए वरदान”इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि यह योजना न केवल किसानों को स्थायी आय का स्रोत प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है। बीडीओ बैठा ने किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे सफल बागवानी कर सकें।जिप सदस्य मेरी लकड़ा का किसानों को संबोधित करते कहा कि “किसानों की मेहनत से समृद्ध हो रहा है।प्रखंड”जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि “किसानों की मेहनत और मनरेगा जैसी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हमारे प्रखंड को समृद्ध और आत्मनिर्भर बना रहा है।” लकड़ा ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह के महोत्सव किसानों को एक-दूसरे से सीखने और अपने अनुभवों को साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।यह आम महोत्सव चैनपुर प्रखंड में मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *