फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईरान में मिसाइल अटैक और अब भूकंप! क्या बड़ी तबाही की आहट है?

World News: ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक के बीच ईरान में आधीरात को भूकंप आ गया। ईरान में रात को जब लोग नींद में सो रहे थे, तब धरती कांपी तो वह डर से घरों

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक के बीच ईरान में आधीरात को भूकंप आ गया। ईरान में रात को जब लोग नींद में सो रहे थे, तब धरती कांपी तो वह डर से घरों से बाहर निकल आए।

ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच कांपी धरती

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। एक ओर ईरान में आसमान से आफत बरस रही है। वहीं दूसरी ओर धरती में भी कुदरती हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में वहां के लोगों को डर सताने लगा है। अब सवाल है कि कहीं यह बड़ी तबाही के संकेत तो नहीं।

5.1 तीव्रता का आया भूकंप, किसी के हताहत या नुकसान की खबर नहीं

दरअसल, ईरान के सेमनान प्रांत के सोर्खेह शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट में यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप 35 किलोमीटर की मध्यम गहराई पर था और इसके झटके उत्तरी ईरान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारतीय समयानुसार यह रात 12 बजे की घटना है। ईरान में भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब इजरायल परमाणु ठिकानों को मिसाइल से निशाना बना रहा है।

उत्तरी ईरान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी के घायल होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। ईरान दुनिया के सबसे भूकंप वाले देशों में से एक है क्योंकि यह अल्पाइन-हिमालयन बेल्ट पर स्थित है, जहां अरब और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। इस भूगर्भीय स्थिति के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। ईरान में औसतन सालाना करीब 2100 भूकंप आते हैं, जिनमें से करीब 15 से 16 की तीव्रता 5.0 या उससे ज्यादा होती है।

ईरान में आए भूकंप ने कई अटकलों को जन्म दिया है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या ईरान ने परमाणु हथियार का परीक्षण किया है, क्योंकि इजराइल के साथ युद्ध तेज़ हो गया है और अभी तक शांति के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। दूसरी ओर यह डर सता रहा है कि आखिर ईरान में बार-बार भूकंप क्यों आ रहे हैं, कहीं कोई तबाही की आहट तो नहीं। राहत की बात यह है कि भूकंप में किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बस लोग खौफ में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram