फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार में हुआ भव्य आयोजन, जानिए किसने कहां किया योग?

Bihar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण पर बिहार में राजधानी पटना से लेकर गांवों तक योग का व्यापक आयोजन देखने को मिला। शहरों की सड़कों से लेकर पार्कों और सभागारों तक हर जगह लोग योगाभ्यास करते नजर आए। इस अवसर पर नेताओं, अधिकारियों,

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण पर बिहार में राजधानी पटना से लेकर गांवों तक योग का व्यापक आयोजन देखने को मिला। शहरों की सड़कों से लेकर पार्कों और सभागारों तक हर जगह लोग योगाभ्यास करते नजर आए। इस अवसर पर नेताओं, अधिकारियों, शिक्षाविदों, छात्रों और आम नागरिकों ने मिलकर स्वस्थ जीवन के इस संदेश को अपनाया।

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने योग कर लोगों को निरोग जीवन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और इसे अपनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने योग के राजनीतिक पहलू पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में इस समय दो तरह के योग चल रहे हैं—एक जो शरीर को स्वस्थ करता है और दूसरा जो केवल जुबान से किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि योग मानवता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया हुआ अनुपम उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को एकजुट किया है। उन्होंने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस बार योग दिवस को “वर्ल्ड एंड वन हेल्थ” थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग से जुड़े बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

बोधगया के जयप्रकाश उद्यान में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप जलाकर की। इस आयोजन में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ पाठक, आईआईएम बोधगया के निदेशक और अनेक अधिकारी, शिक्षक, विदेशी पर्यटक और छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। इस आयोजन ने न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा भी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram