फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीड नंबर की हेराफेरी पर लगाम, मंत्री ने दिया एनआईसी को सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्देश

रांची। झारखण्ड में जमीन संबंधित विवाद और इस पर पनपे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कमर कस लिया है। फर्जी डीड पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने भू-राजस्व विभाग को विशेष एक्शन प्लान के तहत एनआईसी के सॉफ्टवेयर में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखण्ड में जमीन संबंधित विवाद और इस पर पनपे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कमर कस लिया है। फर्जी डीड पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने भू-राजस्व विभाग को विशेष एक्शन प्लान के तहत एनआईसी के सॉफ्टवेयर में सुधार करने का निर्देश दिया है। फर्जी डीड के माध्यम से किये जानेवाले भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए मंगलवार को उन्होेंने कहा जब कोई व्यक्ति डीड अप्लाई करता है, तो संबंधित व्यक्ति को डीड का यूनिक नंबर मिलता है। लेकिन उसमें छोटी–मोटी खामियां निकालकर उसके डीड को कैंसिल कर दिया जाता है। ठीक इसके कुछ ही दिन बाद दोबारा संबंधित व्यक्ति के उसी डीड नंबर को उसके आगे पीछे यूनिक नंबर लगाकर दोबारा डीड अप्लाई करवाया या किया जाता है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इसके चलते लंबित म्यूटेशन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि एक ही जमीन के लिए दोबारा डीड अप्लाई करने पर पूरी तरह से लगाम लगाएं ताकि फर्जी डीड बनाकर गलत तरीके से म्यूटेशन करने पर रोक लग सके।

एनआईसी उम्दा सॉफ्टवेयर तैयार करे, रुकेगा फर्जीवाड़ा

मंत्री दीपक बिरूआ ने एनआईसी को निर्देश देते हुए कहा है कि एनआईसी उम्दा सॉफ्टवेयर तैयार करे। दोबारा डीड अप्लाई करने पर तत्काल उस पर रोक लगाने की दिशा में काम करें। इससे विभिन्न अंचलों में लंबित म्यूटेशन के मामले घटेंगे। साथ ही अंचल कर्मियों को जमीन संबंधित बाकी काम निपटारा करने में सहूलियत होगी।

 कई आदिवासी मूलवासियों  को नहीं मालूम जमीनी बातें, बिचौलिया न उठाएं गलत लाभ

मंत्री ने कहा कि झारखंड में आदिवासी-मूलवासियों को कई मायने में जमीन के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। अपनी ही जमीन की रसीद कटवाने या अन्य छोटे मोटे कार्यों के लिए बार–बार अंचल और यहां-वहां दौड़ना पड़ता है। उसका गलत लाभ बिचौलिया उठाते हैैं। किसी भी हाल में जमीन संबंधित विवाद पर फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अधिकारियों को आमजनों की तमाम समस्याओं पर विशेष ध्यान देना होगा।

पुरखों की जमीन पर गलत करने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा पुरखों की जमीन पर कुछ अंचलाधिकारी एवं कर्मी, किसी खास व्यक्ति के इशारे पर जमीन अपने नाम या किसी चहेते के नाम कराने का धंधा चला रहे हैं। ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। गलत व्यवस्था पर अबुआ सरकार कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram