Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

डुमरी प्रखंड के विद्यालयों में नशा मुक्ति पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर दिया गया संदेश

डुमरी  (गुमला) :-डुमरी प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्लस टू हाई स्कूल टांगरडीह एवं कन्या उच्च विद्यालय डुमरी सहित अन्य विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और एक जनजागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गई, जिसमें हाथों में बैनर, पोस्टर एवं नशा विरोधी नारों के साथ छात्रों ने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। “नशा छोड़ो, जीवन को अपनाओ”, “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्रधानाध्यापक एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने, समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाने एवं अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की प्रेरणा दी।

शिक्षकों ने बताया कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहा है। इससे दूर रहना ही बेहतर जीवन की कुंजी है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता बढ़ेगी और वे स्वयं तथा दूसरों को भी सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में एक शपथ ग्रहण भी कराया गया, जिसमें सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने नशा से दूर रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

इस तरह का आयोजन डुमरी प्रखंड में नशा मुक्ति अभियान को एक नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ेगा।

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *