फॉण्ट कनवर्टर NEW

शॉर्ट सर्किट से बिरसानगर में भीषण आग, टेंट हाउस गोदाम राख

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और काले धुएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए टाटा मोटर्स की एक दमकल गाड़ी के साथ-साथ सरकारी दमकल वाहन को भी मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

इस खबर को भी पढ़ें : साकची में आधी रात गैरेज में लगी भीषण आग, कार जलकर हुई राख, मची दहशत

करीब दो घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। आग की चपेट में आकर टेंट, कुर्सियां, साउंड सिस्टम, सजावटी सामग्री और अन्य कीमती उपकरण नष्ट हो गए। टेंट हाउस संचालक के अनुसार इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के घरों और दुकानों को भी नुकसान से बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram