फॉण्ट कनवर्टर NEW

धुएं से काला हुआ आसमान! बरियातू पहाड़ स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में मची अफरा-तफरी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पहाड़ स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में साफ देखा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पहाड़ स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में साफ देखा जा रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

पुराने टायरों ने पकड़ी रफ्तार: बताया जा रहा है कि फायरिंग रेंज में सुरक्षा और अभ्यास के उद्देश्य से भारी संख्या में पुराने टायर रखे गए थे। दोपहर के समय अचानक इन टायरों के ढेर से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि टायर रबर के बने होते हैं, इसलिए आग तेजी से फैली और इससे निकलने वाला काला व जहरीला धुआं बरियातू और आसपास के इलाकों में भर गया।

राहत और बचाव कार्य जारी: घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन टायरों की वजह से आग बार-बार सुलग रही है। जहरीले धुएं के कारण बचाव कार्य में भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य आग को और फैलने से रोकना है। गनीमत यह रही कि यह रेंज रिहायशी इलाके से थोड़ी दूरी पर पहाड़ पर स्थित है, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram