फॉण्ट कनवर्टर NEW

वॉकथॉन के जरिए मारवाड़ी युवा मंच ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधारोपण

मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्किंग पार्क तक सदस्यों ने पैदल चलकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्किंग पार्क तक सदस्यों ने पैदल चलकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पार्क पहुंचने के बाद सभी सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा और पार्क की सुंदरता बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष और प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित शारदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पहला पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रोहित शारदा ने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने देश के प्रति भी उसी तरह जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जैसे वह अपने परिवार के प्रति निभाता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजक राजीव केडिया और सौरभ विजय ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से यह कार्यक्रम पूरे प्रांत में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला सराफ और खुशबू शारदा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच के सचिव राघव शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने कहा कि बारिश के मौसम में पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। इस दौरान बालवीर जैन, कृष्ण कुमार पिलानिया, संजय अग्रवाल, राजीव केडिया, मनीष खटोड़, सौरभ विजय, समर्थ तायल, पवन केडिया, अनुराग सिंघानिया, नितिन अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram