फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा, सीएम को दी नसीहत

Jharkhand News : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर फिर से हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने नामकुम प्रखंड के हहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप की हत्या के प्रयास के बाद सीएम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर फिर से हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने नामकुम प्रखंड के हहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप की हत्या के प्रयास के बाद सीएम को कड़ी नसीहत दी है। मरांडी ने कहा कि सरकार को अपराधियों को संरक्षण देने की बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

गुरुवार की सुबह अपराधियों ने मुखिया नन्हे कच्छप को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि रांची के नामकुम प्रखंड के हहाप पंचायत के मुखिया पर हुई गोलीबारी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरांडी ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों पर बढ़ते हमले प्रदेश की असफल कानून व्यवस्था का उदाहरण हैं।

कुछ महीने पहले ही धुर्वा में एक पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील की कि वे अपराधियों को संरक्षण देने के बजाय कठोर कार्रवाई करें। तभी राज्य की जनता को शांति और सुरक्षा मिल सकती है।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी का पता लगाने के लिए मुखिया के परिवार और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस खबर को भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सेे मिला पड़हा सरना प्रार्थना सभा का प्रतिनिधिमंडल, किया आमंत्रित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram