फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंजूरा टुंगरी मेला बना ऐतिहासिक, उमड़ी भारी भीड़, मंत्री और सांसद पहुंचे

कसमार। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित टुंगरी मेला में इस वर्ष ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। कसमार- बरलंगा हाई-वे स्थित चौक से टुंगरी मेला तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। मकर संक्रांति के तीसरे दिन यहां टुसू मेला का आयोजन होता है। मेले

अपनी भाषा में पढ़ें

कसमार। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित टुंगरी मेला में इस वर्ष ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। कसमार- बरलंगा हाई-वे स्थित चौक से टुंगरी मेला तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। मकर संक्रांति के तीसरे दिन यहां टुसू मेला का आयोजन होता है। मेले में कसमार प्रखंड के अलावा जरीडीह व पेटरवार समेत अन्य इलाकों से भी काफी तादाद में लोग पंहुचे। बच्चे युवक-युवती, महिला- पुरुष काफी उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक टुसू लिए गीत गाते हुए पंहुचे। मेले में डीजे साउण्ड लिए भी युवक पंहुचे थे। सामने मैदान में पारंपरिक मुर्गा लड़ाई का आयोजन भी हुआ। मेले में मुख्य रूप से स्थानीय गोमिया विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए।

मंत्री श्री महतो ने मेला कमेटी व लोगों की हौसला अफजाई करते हुए आपसी सौहार्द एवं शांति पूर्वक मेले का मनोरंजन कर आनंद उठाने की अपील की। वहीं सांसद श्री चौधरी ने भी टुसू पर्व की संस्कृति को विश्व की महान संस्कृति में से एक बताते हुए आगे भी जीवंत बनाये रखने की बातें कही। मौके पर स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया ममता देवी, नरेश कुमार महतो, शिशुपाल महतो, संजय महतो, प्रकाश प्रजापति, वंशीराम महतो, पुसू घांसी, द्वारिका प्रसाद महतो, हरेंद्र महतो, रविशंकर महतो, अशोक महतो आदि कमेटी समेत ग्रामीण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram