फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाते पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक को केवल मामूली चोटें आईं और किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है। ट्रक संख्या JH05DL 3966 खासमहल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए चालक ने तत्काल वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच स्थित एक पेड़ से जा टकराया।

टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को केवल हल्की चोटें आईं और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते ट्रक को हटाने के कारण यातायात बाधित नहीं हुआ और पूरे मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक समय रहते बाइक सवारों को बचाने का प्रयास नहीं करता, तो हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। इस दुर्घटना में केवल वाहन को नुकसान पहुंचा, जबकि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram