Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में दो युवकों ने की आत्महत्या, मानगो और बिरसानगर की घटनाओं से परिवारों में मातम
Jharkhand

जमशेदपुर में दो युवकों ने की आत्महत्या, मानगो और बिरसानगर की घटनाओं से परिवारों में मातम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आत्महत्या की घटनाओं ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मानगो और बिरसानगर में 23 वर्षीय तथा 19 वर्षीय दो युवकों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर की है, जहां 23 वर्षीय पीयूष कुमार का शव शुक्रवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। परिजनों के अनुसार पीयूष गुजरात की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। करीब एक माह पहले वह अपने माता-पिता और बहन के साथ जमशेदपुर आया था तथा यहीं नौकरी की तलाश कर रहा था। परिवार का कहना है कि लगातार नौकरी नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डेन गेट नंबर-2 की है। यहां 19 वर्षीय रोहित गोप का शव शनिवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित एनटीटीएफ, गोलमुरी में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहा था और जल्द ही उसकी नौकरी लगने की संभावना थी। वह भी परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार के लोगों का कहना है कि रोहित ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ करने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संत ज़ेवियर्स विद्यालय में बाल संरक्षण पर विशेष प्रशिक्षण, शिक्षकों को दी गई अहम जिम्मेदारियों की जानकारी

July 11, 2026

कड़ी मेहनत लाई रंग, डीपीएस चास के अनिमेष को मिली सेल फुटबॉल अकादमी में जगह

July 11, 2026

चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने रचा रिकॉर्ड, 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर बनीं जिले की पहली अधिकारी

July 11, 2026

RECENT ADDA.

संत ज़ेवियर्स विद्यालय में बाल संरक्षण पर विशेष प्रशिक्षण, शिक्षकों को दी गई अहम जिम्मेदारियों की जानकारी

July 11, 2026

कड़ी मेहनत लाई रंग, डीपीएस चास के अनिमेष को मिली सेल फुटबॉल अकादमी में जगह

July 11, 2026

चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने रचा रिकॉर्ड, 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर बनीं जिले की पहली अधिकारी

July 11, 2026

रविवार को साकची गुरुद्वारा में अमृतवेला का दिव्य समागम, गुरबाणी की अमृतधारा में डूबेगी संगत

July 11, 2026

चाईबासा में पॉलिटेक्निक परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, डीसी बोले- कदाचार और लापरवाही बिल्कुल नहीं

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.