फॉण्ट कनवर्टर NEW

रथ यात्रा 2026: पुरी जाने वालों के लिए खुशखबरी, चक्रधरपुर मंडल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Chakradharpur News: विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे ने रथ यात्रा 2026 के दौरान पुरी आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur News:  विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे ने रथ यात्रा 2026 के दौरान पुरी आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से झारखंड, ओडिशा तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होगा।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 08331/08332 राउरकेला–पुरी–राउरकेला रथ यात्रा स्पेशल का संचालन 15 और 23 जुलाई 2026 को राउरकेला से तथा वापसी में 17 और 25 जुलाई 2026 को पुरी से किया जाएगा। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, अंगुल, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए पुरी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर, सामान्य तथा एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

इसी क्रम में 08569/08570 बामड़ा–पुरी–बामड़ा मेमू स्पेशल का संचालन भी 15 और 23 जुलाई को बामड़ा से तथा 17 और 25 जुलाई को पुरी से किया जाएगा। यह विशेष मेमू ट्रेन टाटानगर, गम्हरिया, सिनी, राजखरसावां, चाईबासा, नोआमुंडी, बंसपानी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे कोल्हान क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बिना अतिरिक्त परेशानी के पुरी तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा में आठ कोच वाली मेमू रेक का उपयोग किया जाएगा।

इसके अलावा 08567/08568 बड़बिल–पुरी–बड़बिल स्पेशल ट्रेन भी 15 और 23 जुलाई को बड़बिल से तथा 16 और 24 जुलाई को पुरी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बड़बिल, बड़ाजामदा, नोआमुंडी, डांगुवापोसी, जराईकेला, बंसपानी, जखपुरा, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे का कहना है कि रथ यात्रा के दौरान पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाओं की व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, चाईबासा, राजखरसावां, गम्हरिया, बड़बिल, राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और आरक्षण की जानकारी प्राप्त कर लें तथा विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। रथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आवश्यक परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram