फॉण्ट कनवर्टर NEW

हृदय रोगों से बचाव और बेहतर इलाज पर महामंथन, 13 सितंबर को जुटेगी CSI की राष्ट्रीय फैकल्टी

Prevent Heart Summit 2026: देशभर के दिग्गज दिल के डॉक्टर साझा करेंगे आधुनिक इलाज और बचाव के तरीके

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: तेजी से बदलती जीवनशैली के दौर में दिल की सेहत का ख्याल रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इसी गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए रांची में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। ‘कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया’ (CSI), झारखंड चैप्टर की पहल पर आगामी 13 सितंबर को शहर के प्रसिद्ध होटल BNR चाणक्य में ‘Prevent Heart Summit 2026’ की मेजबानी की जाएगी।

इस विशेष चिकित्सा सम्मेलन (CME) की मुख्य थीम “Preventive & Clinical Cardiology: Bridging Prevention with Better Patient Care” तय की गई है। सम्मेलन का मूल मकसद सिर्फ इलाज करना ही नहीं, बल्कि हृदय रोगों के खतरों को समय रहते पहचानना और शुरुआती स्तर पर ही उनकी रोकथाम करना है।
कार्यक्रम के दौरान कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर और एरिदमिया (दिल की धड़कन का अनियंत्रित होना) जैसे गंभीर रोगों से बचाव और उनके नए व आधुनिक उपचार पर गहराई से चर्चा होगी। इस मंच पर अनुभव बांटने के लिए पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, लखनऊ और जयपुर समेत देश के कई बड़े शहरों से नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट और राष्ट्रीय फैकल्टी रांची पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ अपने क्लिनिकल अनुभवों के साथ-साथ हालिया शोध और मेडिकल क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों को भी साझा करेंगे।
सम्मेलन का सफल संचालन डॉ. प्रकाश कुमार (ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट), डॉ. वरुण कुमार (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी), डॉ. प्रशांत कुमार (साइंटिफिक चेयरमैन) और डॉ. मुकेश अग्रवाल (ट्रेजरर) की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन राज्य के डॉक्टरों के लिए ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान का एक शानदार जरिया बनेगा। इसके माध्यम से न सिर्फ मरीजों को बेहतर इलाज देने की रणनीति बनेगी, बल्कि आम लोगों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दिल को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram