Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रात में जंगल लूट, माफिया बेखौफ, विभाग मौन
Jharkhand

रात में जंगल लूट, माफिया बेखौफ, विभाग मौन

पठारी क्षेत्र में लकड़ी माफिया द्वारा की जा रही अवैध कटाई से जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग कर्मियों की मिलीभगत से कारोबार फल-फूल रहा है।
By Samsul HaqueDecember 3, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News: पठारी क्षेत्र में जो भी वन संपदा है वह धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। अगर इसी तरह हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की हरियाली और वन संपदा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी उक्त मामला लोहरदगा जिला अंतर्गत पेशरार प्रखंड के मन्हे पाट क्षेत्र में देखने को मिला। जहां रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया लाखों की सम्पति को नष्ट करने में जुटे हुए है। पठारी क्षेत्र के अलावे यह दृश्य लोहरदगा वन प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लकड़ी माफिया द्वारा जंगल की अंधाधुंध कटाई जारी है और लकड़ी माफिया पर अंकुश लगाने में विभाग नकाम साबित हो रही है।

प्रतिदिन लाखों रुपये का हो रहा कारोबारी, वन कर्मियों दे रहें संरक्षण

गौरतलब हो कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष बचाओ जंगल बचाओ व वृक्ष लगाओ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मन्हेपाट सहित पेशरार प्रखंड के विभिन्न जंगल मे देखने को मिल रहा है। और लकड़ी माफिया के द्वारा वर्षों पुराने पेड़ों की अंधाधुन कटाई रात के अंधेरा में किया जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किया जा रहा प्रयास कितना सफल होगा। जानकारी के लिए बताते चलें कि तुईमु पंचायत अंतर्गत हुड़मुड,चपरोंग गांव के समीप जंगल में लकड़ी माफियाओं ने अवैध लकड़ी का कारोबार फैला रखा है। सूत्र बताते हैं कि इन पठारी क्षेत्र से नितदिन इमारती पेड़ की कटाई होता है और हफ्ता में 3 से 4 दिन वाहनों में लोड होकर लकड़ी को दूसरे जिला व राज्य भेजा जाता है। ज्यादा कर पठारी क्षेत्र में साल,शीशम पेड़ की कटाई किया जाता है। और लाखों का अवैध कारोबार हो रहा है।

लकड़ी माफिया पर अंकुश नही लगने पर नष्ट हो रही वन संपदा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जो भी वन संपदा है वह धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। अगर इसी तरह हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की हरियाली और वन संपदा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और इसके जिम्मेदार वन विभाग के अफसर होंगे। साथ ही नाम छुपाने के बात बताते हुए कहा गया कि वन विभाग के कर्मी भी इस अवैध लकड़ी कारोबारी में संलिप्ता है। जिनके संरक्षण में यह कारोबार दिन-रात चल रहा है। नव जीवन में पौधों की जरुरत को देखते हुए हर साल प्रदेश सरकार हरियाली को लेकर पौधारोपण करने के लिए लाखों रुपए का बजट खर्च कर रही है। लेकिन लोहरदगा वन प्रमंडल क्षेत्र में वन जंगल को लकड़ी माफिया सफाया करने में जुटा हुआ है।

पेड़ काटने का निकाला नया तरीका

सूत्र बताते हैं कि लकड़ी माफिया द्वारा एक नया तरीका ढूढ़ लिया गया है। वैसे लोग परमिट के झंझट में नहीं पड़ते है। सीधे पेड़ कटाते हैं यदि बकझक हुई या किसी अधिकारी से सामना हो गया तो थोड़ा जुर्माना कराकर कोरम पूरा कर देते है। और पुलिस विभाग को भी उनका हिस्सा दिया जाता है। जिससे विभाग कर्मी मौन रहते है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.