फॉण्ट कनवर्टर NEW

बागबेड़ा में देर रात हादसा, बाइक स्किट होने से दुकानदार की मौत

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर छह निवासी 43 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना उस समय हुई, जब ओम प्रकाश आदित्यपुर स्थित अपनी मेडिकल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर छह निवासी 43 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना उस समय हुई, जब ओम प्रकाश आदित्यपुर स्थित अपनी मेडिकल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच वह आदित्यपुर से बागबेड़ा स्थित अपने घर के लिए निकले थे। रोड नंबर छह में घर की ओर मुड़ने के दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किट कर गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओम प्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram