फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘रूद्र’ के निशाने पर आतंकी: अब ना भाग सकते, ना छिप सकते हैं

India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे अभियान में सेना ने ऐसी चाल चली है, जिससे आतंकियों की मौत तय है। खिड़की से भागे या जंगल में छिपे, रूद्र की है सब पर नजर, हिला तो मरा पहली बार सेना ने इस ऑपरेशन में

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे अभियान में सेना ने ऐसी चाल चली है, जिससे आतंकियों की मौत तय है।

खिड़की से भागे या जंगल में छिपे, रूद्र की है सब पर नजर, हिला तो मरा

पहली बार सेना ने इस ऑपरेशन में ‘रूद्र’ अटैक हेलिकॉप्टर को उतारा है, वह भी पूरे हथियारों के साथ। 20 मिमी की ऑटोमैटिक गन से लैस रूद्र अब आतंकियों के सिर पर मंडरा रहा है। जहां कोई हिला, वहीं सीधा गोला दागा। इस ऑपरेशन में सेना को इनपुट मिला कि कुछ आतंकी एक घने इलाके में छिपे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। तो जमीन से लड़ते-लड़ते अब आसमान से भी बंदूकें गरजने लगीं और रूद्र ने मोर्चा संभाल लिया है। रूद्र की तैनाती से ये ‘नो एस्केप ऑपरेशन’ बन गया है। कोई खिड़की से भागे या जंगल में छिपे, रूद्र सब देख रहा है, सब पर वार कर रहा है। इस हेलिकॉप्टर के आते ही आतंकियों का मूवमेंट बंद और हौसले पस्त हो गए हैं।

सेना का इरादा अब बिलकुल साफ है, जो बंदूक उठाएगा, वो बचेगा नहीं। ‘रूद्र’ का इस्तेमाल इस बात का इशारा है कि अब सिर्फ जवाबी फायरिंग नहीं, प्रीसिशन स्ट्राइक होगा और वो भी हवा से। कोई भी आतंकी बच नहीं पाएगा। ग्राउंड पर ऑपरेट कर रहे जवानों को रूद्र से रीयल टाइम सपोर्ट मिल रहा है। जहां आतंकियों की हलचल दिखती है, वहीं से आदेश आता है, गोली चलाओ। रूद्र अब गेमचेंजर है। इससे अब ऑपरेशन लंबा नहीं खिंचता, सीधे खात्म होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram