फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कुचाई में वाहन चेकिंग में… बाइक रोकते ही खुला राज, उगले चोरी के राज

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। नियमित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दरभंगा ओपी के पास वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। नियमित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दरभंगा ओपी के पास वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर कागजात मांगे गए। कागजात दिखा पाने में असमर्थ युवकों की हड़बड़ाहट से पुलिस को शक हुआ। जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो दोनों ने स्वीकार कर लिया कि बाइक चोरी की है।

दो और वाहन, ट्रैक्टर इंजन और कट्टा भी मिला छापेमारी में

पहली बाइक चोरी की होने का खुलासा होते ही पुलिस ने गहराई से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके पास एक और चोरी की मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर इंजन भी छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीम तुरंत उनकी निशानदेही पर मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को बरामद कर लिया। इतना ही नहीं, छानबीन के दौरान छुपाकर रखे गए एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली भी जब्त की गई। मामले ने साफ कर दिया कि आरोपी सिर्फ वाहन चोरी में ही नहीं, बल्कि अपराधियों के नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा नाबालिग; पुलिस ने बढ़ाई जांच

कुचाई थाना (दरभंगा ओपी) कांड संख्या-48/2025 के तहत आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी मंगल मुंडा उर्फ चोड़े (23), निवासी कोरवा, थाना अड़की, जिला खूंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरा युवक नाबालिग पाया गया, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सुपुर्द किया गया है। बरामदगी में दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर इंजन, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं। अब पुलिस पूरे वाहन चोरी गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है और अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram