Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, लूटा गया ट्रक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार
#Trending

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, लूटा गया ट्रक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार

By Muzaffar HussainMay 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए ट्रक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 6 मई को हुई इस घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 6 मई को एक ट्रक को लूट लिया गया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। जांच के क्रम में तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को चिन्हित किया और बीते दिन छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में लूट की पूरी योजना का खुलासा हुआ है। दोनों अपराधी पेशेवर हैं और पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त वाहन व अन्य सामग्री भी जब्त की है।

कोतवाली डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि रांची पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है ताकि शहर को अपराधमुक्त बनाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस की सराहना की है। ट्रक मालिक ने भी राहत की सांस ली है और पुलिस को धन्यवाद दिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना एक बार फिर से दर्शाती है कि रांची पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।

बरामद सामान-407 टाटा ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर-JH01CU-2742

गिरफ्तार अपराधियों का नाम

  • विशाल पंडित, उम्र-26 वर्ष, पिता-बिनोद पंडित, ग्राम-मनिहारी, तांती टोला, थाना-मनिहारी, जिला-कटिहार, बिहार
  • पूर्व का आपरा​धिक इतिहास-सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-506/2019
  • चंदन कुमार तिवारी, उम्र-25 वर्ष, पिता-बा​ल्मिकी तिवारी, ग्राम-नावा जयपुर, थाना-पाटन, जिला-पलामू, झारखंड
  • पूर्व का आपरा​धिक इतिहास-सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-24/2015, 368/2017, 308/2018, GR No-1051/23, 2027/24
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.