फॉण्ट कनवर्टर NEW

मार्को रुबियो ने की पाक पीएम से बात कहा- “आतंकवाद को समर्थन देना बंद करो”

World News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत की।

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत की। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही अमेरिका ने यह भी दोहराया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है।

रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत पर दिया बल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है और पाकिस्तान से आतंकियों को समर्थन देना बंद करने की अपील की है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री ने तुरंत तनाव कम करने की जरुरत पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और पहलगाम हमले पर शोक जताया।

इस बातचीत की पुष्टि एस. जयशंकर ने की। उन्होंने एक्स पर लिखा- आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बात हुई। जयशंकर ने भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की सराहना की। जयशंकर ने लिखा- भारत ने सीमापार आतंकवाद के खिलाफ निशाने पर रखकर सीमित जवाब दिया है। किसी भी उकसावे का मजबूती से जवाब देंगे।

अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने की जरूरत पर जोर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram