Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»135 वर्षों में पहली बार जमीअतुल मोमेनीन चौरासी का ऐतिहासिक चुनाव, जबीउल्लाह और मजीद अंसारी के बीच कांटे की टक्कर
#Trending

135 वर्षों में पहली बार जमीअतुल मोमेनीन चौरासी का ऐतिहासिक चुनाव, जबीउल्लाह और मजीद अंसारी के बीच कांटे की टक्कर

By Muzaffar HussainMay 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : 1890 में स्थापित सामाजिक संस्था जमीअतुल मोमेनीन चौरासी का 2025 का चुनाव ऐतिहासिक बनने जा रहा है। 135 वर्षों में यह पहली बार है जब संस्था में औपचारिक और पारदर्शी चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अब तक नेतृत्व पारंपरिक या निर्विरोध तरीकों से तय होता रहा है, लेकिन इस बार अध्यक्ष पद को लेकर मो जबीउल्लाह और मजीद अंसारी आमने-सामने हैं। इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है मोईन अंसारी ने, जिन्होंने अपनी दावेदारी वापस लेकर जबीउल्लाह को समर्थन दे दिया है। मोईन अंसारी ने कहा कि वे समुदाय की एकता को प्राथमिकता देते हुए मो जबीउल्लाह के साथ खड़े हैं। उनके समर्थन से जबीउल्लाह को बड़ी ताकत मिली है। मो जबीउल्लाह की समाजसेवा में सक्रिय भूमिका, अंजुमन इस्लामिया से जुड़ाव और कब्रिस्तान विकास में योगदान उन्हें लोकप्रिय बनाता है। वहीं, मजीद अंसारी पूर्व जिला परिषद सदस्य के तौर पर अनुभव और जनसंपर्क में मजबूत हैं, जो उन्हें एक सशक्त प्रत्याशी बनाते हैं।

रिसालदार बाबा दरगाह परिसर के मुसाफिरखाना में होगा चुनाव

चुनाव केवल अध्यक्ष पद के लिए ही नहीं, बल्कि कुल पांच पदों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए हो रहा है। सह सचिव पद पर फिरोज अख्तर बबलू ने एकमात्र नामांकन देकर निर्विरोध जीत दर्ज की है। बाकी चार पदों पर मुकाबला दो-दो प्रत्याशियों के बीच है। मुख्य चुनाव कन्वीनर जुनेद आलम ने जानकारी दी कि मतदान 11 मई को डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा दरगाह परिसर के मुसाफिरखाना में होगा। यहीं मतगणना भी की जाएगी। इस चुनाव से संस्था के भविष्य की दिशा तय होगी और नई पीढ़ी में लोकतांत्रिक चेतना का प्रसार भी होगा। पूरा समुदाय इस ऐतिहासिक प्रक्रिया को लेकर उत्साहित है।

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

  • सदर पद: मजीद अंसारी (किताब), जबीउल्लाह (कलम)
  • सचिव पद: नूर आलम (मशाल), शमीम अख्तर (ताला-चाबी)
  • नायाब सदर: अतीकुर्रहमान (तराजू), रिजवान (चरखा)
  • खजांची: अरशद जिया (पतंग), सरताब आलम (मोबाइल)
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.