फॉण्ट कनवर्टर NEW

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे पर लगे गंभीर आरोप…, जानें पूरा मामला

World News: नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे पर रेप और 32 गंभीर अपराध करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी को पिछले साल 4 अगस्त को अपनी गर्लफ्रेंड पर हमला करने के शक

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे पर रेप और 32 गंभीर अपराध करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी को पिछले साल 4 अगस्त को अपनी गर्लफ्रेंड पर हमला करने के शक में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह जांच के दायरे में हैं। मारियस का जन्म प्रिंसेस मैरिट की क्राउन प्रिंस हाकोन से शादी से पहले के रिश्ते से हुआ था।

वकील ने कहा- वह शाही परिवार से हैं, उनके साथ आम कैदियों की तरह होगा बर्ताव

राजकुमारी के बेटे मारियस पर रेप के चार मामलों के अलावा कई गंभीर आरोप हैं जिसमें कई एक्स गर्लफ्रेंड के खिलाफ घरेलू हिंसा, उसके जीवन में अशांति लाने, बर्बरता करने कई कानूनों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। सरकारी वकील ने मीडिया को बताया कि उन पर कई महिलाओं उनकी जानकारी या सहमति के बिना अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं, उनमें उन्हें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है।

वकील ने जोर देकर कहा कि यह तथ्य कि मारियस बोर्ग होइबी शाही परिवार के सदस्य हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि उनके साथ हल्के या कम कठोर बर्ताव किया जाना चाहिए। जैसा किसी आम इंसान के साथ बर्ताव होता है, उनके साथ भी वैसा ही किया जाएगा। जिन चार रेप के मारियस पर आरोप लगाए गए हैं, वे कथित तौर पर 2018, 2023 और 2024 में हुए थे, जिनमें से आखिरी रेप पुलिस जांच शुरू होने के बाद हुआ था। मारियस ने अगस्त 2024 की घटना में हमला और तोड़फोड़ की बात पहले ही स्वीकार कर ली है, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक अपनी गिरफ्तारी के 10 दिन बाद एक सार्वजनिक बयान में उन्होंने कहा कि एक विवाद के बाद शराब और कोकीन के नशे में यह काम किया था। उन्होंने कहा कि वह मानसिक परेशानियों से पीड़ित थे और लंबे समय से ड्रग्स की लत से जूझ रहे थे। मारियस चार साल की उम्र से ही सुर्खियों में आ गए थे जब उनकी मां ने नॉर्वे के युवराज से शादी की थी। युवराज के पहले से ही दो बच्चे थे। मारियस का पालन-पोषण शाही दम्पति ने उनके सौतेले भाई-बहनों राजकुमारी इंग्रिड एलेक्जेंड्रा और राजकुमार स्वेरे मैग्नस के साथ मिलकर किया, जिनकी आयु 21 और 19 साल थी। सौतेले भाई-बहनों के उलट, मारियस किसी सार्वजनिक पद पर नहीं हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram