Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Jharkhand

जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

जमशेदपुर में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कई थानों के प्रभारी बदले गए, नए अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने का आदेश।
By Samsul HaqueSeptember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर तबादले का आदेश जारी किया। इस आदेश से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

जारी आदेश के अनुसार बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी बनाया गया है। सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साईबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है। वहीं, कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। बंधन भगत को कदमा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस केन्द्र गोलमुरी में तैनात पवन कुमार को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। कदमा थाना के अंकु कुमार को गालुडीह थाना प्रभारी और मानगो थाना के अभिषेक कुमार को बरसोल थाना प्रभारी पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बिष्टुपुर थाना के कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांदा थाना प्रभारी तथा एमजीएम थाना के पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

साईबर अपराध थाना में पदस्थापित प्रवेश चन्द्र सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संजय सुमन को गोलमुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अंचल निरीक्षक मुसाबनी संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना भेजा गया है।

डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा को एमजीएम थाना में स्थानांतरित किया गया है। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी राजीव कुमार-2 को पुलिस केन्द्र गोलमुरी भेजा गया है। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा को कदमा थाना और गालुडीह थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश को बिष्टुपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। बरसोल थाना प्रभारी बंधन कुमार को मानगो थाना में भेजा गया है।

इसी तरह, जुगसलाई थाना से महिला उपनिरीक्षक रूपा पाल को स्थानांतरित कर महिला थाना घाटशिला-सह-AHTU की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करें और अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। यह आदेश ज्ञापांक संख्या 7494/गो. के तहत 10 सितंबर 2025 को जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.