फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोनपुर से समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट हुए 9 स्टेशन, जानिए क्या होगा बड़ा फायदा

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत सोनपुर मंडल के नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शामिल कर दिया है। यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो गया है। रेलवे का मानना है कि इस कदम से परिचालन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत सोनपुर मंडल के नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शामिल कर दिया है। यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो गया है। रेलवे का मानना है कि इस कदम से परिचालन और रखरखाव अधिक सुगम और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

नए बदलाव के तहत जिन स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में स्थानांतरित किया गया है, उनमें मुजफ्फरपुर जंक्शन के अलावा नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम शामिल हैं। पहले तक इन स्टेशनों पर परिचालन के लिए ट्रेनों को समस्तीपुर और सोनपुर दोनों मंडलों से अनुमति लेनी पड़ती थी। इस वजह से कई बार ट्रेनों को अतिरिक्त समय लग जाता था। अब प्रक्रिया आसान हो जाएगी और ट्रेनों को अनुमति के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस निर्णय से रेलवे संचालन की दक्षता बढ़ेगी। नए क्षेत्राधिकार के मुताबिक मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर रामदयालुनगर स्टेशन और समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर स्टेशन इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में काम करेंगे। पहले यह भूमिका समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर जंक्शन निभाता था।

मुजफ्फरपुर जंक्शन के महत्व को देखते हुए इसे अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय जंक्शन में बदलने की योजना पर काम चल रहा है। लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। नए बदलाव के बाद इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अब समस्तीपुर मंडल संभालेगा। रेलवे का मानना है कि इससे यात्री सुविधाओं और परिचालन दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram