Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गांव में गजराज का आतंक, परिवार में छाया मातम, विधायक पहुंचे अस्पताल
Jharkhand

गांव में गजराज का आतंक, परिवार में छाया मातम, विधायक पहुंचे अस्पताल

खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
By Samsul HaqueSeptember 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हाथियों के हमले से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के पास एक दर्दनाक घटना घटी, जब 32 वर्षीय कृष्णा सिंह को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव में हाथियों का झुंड घुस आया था। ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें भगाने की कोशिश की, इसी दौरान कृष्णा सिंह हाथी की चपेट में आ गया। गुस्साए हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद हाथी शव के पास घंटों खड़ा रहा, जिसके कारण ग्रामीण रातभर शव को नहीं निकाल पाए। कृष्णा सिंह शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जंगली हाथी लगातार गांवों में उत्पात मचा रहे हैं। कभी घरों को तोड़ते हैं, तो कभी फसलों को बर्बाद करते हैं। डर की वजह से शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर देते हैं।

इधर, मंगलवार की ही रात एक और घटना तपकरा थाना क्षेत्र के डेरांग गांव में हुई। यहां पेतरूस गुड़िया नामक युवक पर भी जंगली हाथी ने हमला कर दिया। वह चुरदाग साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहा था, तभी झाड़ी से निकले हाथी ने उस पर धक्का मार दिया। घायल युवक को स्थानीय लोग तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सुदीप गुड़िया स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से गुहार लगाई है कि हाथियों को नियंत्रित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में राज्यसभा रण की वोटिंग, दूसरी सीट पर इंडी गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर

June 18, 2026

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

RECENT ADDA.

होम्योपैथी में करियर का सुनहरा मौका, बिना साइड इफेक्ट इलाज की बढ़ी मांग

June 18, 2026

DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड!

June 18, 2026

डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, बिना परीक्षा इंटरव्यू से चयन

June 18, 2026

नीट परीक्षा में अभिभावकों को बड़ी राहत, दिल्ली में बनेंगे कूलिंग जोन

June 18, 2026

झारखंड में राज्यसभा रण की वोटिंग, दूसरी सीट पर इंडी गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.