Bokaro News: जेनरल अस्पताल में स्वैच्छिक रक्त दान कर मनाया.आज के रक्तदान शिविर में र्कण समागम के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसका उद्देश्य ‘खून की कमी से लोगों की जान न जाए इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है ।
कार्यक्रम का उदघाटन माननीय अधिशासी निदेशक, स्वास्थ्य सेवा श्री विभूति भूषण करुणामय,निदेशक श्री अंनिदा मंडल,ब्लड बैंक B.G.H के इनचार्ज डां.सुरेंद्र,एवं कर्ण समागम के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कर्ण के हाथों द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर हुआ. कर्ण समागम के सदस्यों में श्री मिहिर चन्द्र कंठ, अमरनाथ लाल दास, परिणव कुमार, संजय कुमार कर्ण, अविनाश कुमार, सुमन कुमार कर्ण, अनूप रंजन, बी.एल.डी.रमण,धनंजय कुमार दास, रूपेश कुमार ,निहार चंद्र कंठ, एवं महिला कर्ण गोष्ठी से श्रीमती नूतन बाला कर्ण, श्रीमती सुप्रिया कंठ तथा अन्य कई व्यक्ति नें स्वैच्छिक रक्त दान किया. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अनिन्दो मंडल ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, आपके द्वारा दी गई रक्त की एक थैली किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, किसी बच्चे, किसी माँ की साँसें बचा सकती है। हमें गर्व है कि हमारे बीच ऐसे जागरूक और संवेदनशील लोग हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के, बिना नाम की चाह के, अपना रक्त दान करके किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देने का कार्य कर रहें हैं। आपका ये कदम न सिर्फ किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता का संदेश भी फैलाता है। तथा सभी रक्तदाताओं से अनुरोध करता हूँ कि आप इसी तरह प्रेरणा देते रहें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर कर्ण समागम के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार कर्ण, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार मल्लिक ,उपाध्यक्ष श्री सिद्धेश् नारायण दास, कार्यक्रम अधिकारी श्री रंजन कुमार कर्ण, डां सुधांशु, महिला कर्ण गोष्ठी की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा रानी कर्ण ने सभी रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया एवं विशेष आभार प्रकट किया.
रक्तदान शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक की सिस्टर रजिता, सिस्टर विनिता ने काफी मदद की एवं सराहनीय काम कर कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मदद की.आज के रक्तदान शिविर में रक्त केंद्र प्रभारी डाॅ सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी लैब र्सविसेज डाॅ जी.के.सिहं, डाॅ संदिप सिहं एवं डाॅ वर्षा उपस्थित रहे।
तथा आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु बोकारो जेनरल अस्पताल के रक्त केन्द्र के काउन्सलर कविता कुमार (झारखण्ड सरकार) Sister रजिता एक्का, विनिता, फरिदा लैब टेक्निसीयन विवेकानन्द मुर्खजी, महेन्द्र, मनीष, संजय, मोजेज पंजियनर्कता विभूतिका एवं अटेंडेंट कौशल का विशेष योगदान रहा।





