फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सरायकेला में नशा कारोबार पर कार्रवाई, पुलिस की गिरफ्त में ब्राउन शुगर सप्लायर

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला‑खरसावां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हासांडुगरी काला ईंट भट्टा क्षेत्र में छापेमारी कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला‑खरसावां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हासांडुगरी काला ईंट भट्टा क्षेत्र में छापेमारी कर एक ब्राउन शुगर सप्लायर को 81 पुड़िया नशीले पदार्थ के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद अरमान (पिता शेख जुम्मन) के रूप में की गई है। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद‑बिक्री कर रहा है। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी की गई।

आरोपित से बरामद सामान

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कुल 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2800 रुपये नकद, एक काली एक्टिवा स्कूटी (JH05DW‑1909) और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर का सप्लायर था और एक सक्रिय नशा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने कहा कि कपाली और आसपास के इलाकों में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि “कोई भी व्यक्ति जो इस अवैध व्यापार में शामिल पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन‑कौन लोग शामिल हैं तथा इस सप्लाई चैन को कौन नियंत्रित करता है। इलाके में अन्य संभावित संलिप्त तस्करों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram