फॉण्ट कनवर्टर NEW

55 और 100 किलो उठाकर ज्योति ने जीते दो गोल्ड, बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Bokaro : धनबाद एवं बोकारो जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ज्योति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। 9 अगस्त को मेगा फिटनेस जिम, तेतुलमारी, धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  धनबाद एवं बोकारो जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ज्योति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। 9 अगस्त को मेगा फिटनेस जिम, तेतुलमारी, धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। अंबे सिटी, चिराचास निवासी एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता की पत्नी ज्योति कुमारी ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बेंच प्रेस में 55 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 100 किलोग्राम भार उठाकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ज्योति कुमारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘धनबाद एवं बोकारो की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के प्रतिष्ठित खिताब से भी सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि वह एक गृहिणी हैं और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ अपने खेल के जुनून को भी लगातार आगे बढ़ा रही हैं। वर्तमान में ज्योति कुमारी सेक्टर-12 स्थित देवी प्रसाद चटर्जी एवं सुचिता चटर्जी के जिम गुरुकुल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। ज्योति कुमारी ने अपनी उपलब्धि से यह संदेश दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और मेहनत के प्रति समर्पण हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने केवल दो स्वर्ण पदक ही हासिल नहीं किए, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। ज्योति कुमारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रिकॉर्ड बनाना बड़ी बात नहीं, बल्कि अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचना बड़ी उपलब्धि है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram