फॉण्ट कनवर्टर NEW

“अबुआ सरकार ने उम्मीद लौटाई”- JSSC अभ्यर्थियों की खुशी उमड़ी सड़कों पर

Ranchi News: JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) का रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में माहौल पूरी तरह बदल गया। महीनों की चिंता, तनाव और इंतजार झेल रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर पहली

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) का रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में माहौल पूरी तरह बदल गया। महीनों की चिंता, तनाव और इंतजार झेल रहे अभ्यर्थियों के चेहरों पर पहली बार सुकून और खुशी नजर आई। फैसले की खबर मिलते ही सैकड़ों उम्मीदवार ढोल-नगाड़े लेकर मुख्यमंत्री आवास परिसर पहुंचे। कई युवा भावुक भी दिखे और बोले- “लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार हमें न्याय मिल गया।”

अभ्यर्थियों ने CM को धन्यवाद कहा, नियुक्ति जल्द करने की मांग

उम्मीदवारों ने कहा कि निष्पक्ष जांच और सरकार के निरंतर प्रयासों की वजह से उन्हें राहत मिली। कई युवा बोले कि अनिश्चितता से उनका मनोबल टूट रहा था, लेकिन अब फैसले ने उनके भविष्य को फिर से उम्मीदों से भर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की अपील भी की।

‘युवा भरोसा कर रहे हैं सरकार पर’- CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि “जनमानस और नौजवानों की उम्मीद अब भरोसे में बदल रही है। इमानदार प्रयास का परिणाम हमेशा अच्छा ही होता है।” सीएम ने हाई कोर्ट को निष्पक्ष निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और यह सफर आगे भी जारी रहेगा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब युवाओं की राह आसान होती दिख रही है और राज्य में एक सकारात्मक माहौल बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram