फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीमांचल सुपरफास्ट में चोरी, युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, कबाड़ी भी धरा

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात आरपीएफ टीम ने सीमांचल सुपरफास्ट ट्रेन से चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया। ट्रेन आनंद विहार जाने से पहले स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान 24 साल का तारा कुमार चौधरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात आरपीएफ टीम ने सीमांचल सुपरफास्ट ट्रेन से चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया। ट्रेन आनंद विहार जाने से पहले स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान 24 साल का तारा कुमार चौधरी अलग-अलग डिब्बों से नल और लोहे के पार्ट निकाल रहा था। आरपीएफ टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

पूछताछ में खुले पुराने चोरी के राज

आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से 10 नल और अन्य चोरी का सामान मिला। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पहले भी कई ट्रेनों से पानी के नल और अन्य धातु के सामान चुरा चुका है। उसने यह भी बताया कि चोरी किए सामान को वह फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेच देता था।

कबाड़ी दुकान से बड़ी बरामदगी, मालिक भी गिरफ्तार

युवक की जानकारी पर आरपीएफ जोगबनी और पूर्णिया की संयुक्त टीम ने कबाड़ी की दुकान पर गुप्त छापेमारी की। वहां से 92 ग्रेविटी कॉक, 13 नल और 7 हेल्थ फॉसेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 21,178 रुपये आंकी गई है। दुकान मालिक सुनील कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ आरपी(UP) एक्ट की धारा 3(ए) में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram