फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कुमार ने की दो अहम विभागों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

Patna News: पटना में 1 अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को बुलाया गया था और दोनों विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण के जरिए सामने रखी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

सीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विभाग राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से तेज और पारदर्शी तरीके से काम करें। उन्होंने यह भी दोहराया कि निगरानी विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

भ्रष्टाचार-मुक्त शासन पर जोर

नीतीश कुमार ने अपने पुराने रुख को फिर स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में ‘न्याय के साथ विकास’ और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर ही सरकार चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योजनाओं के सुचारु और पारदर्शी क्रियान्वयन से जनता को सीधे लाभ मिलना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram