फॉण्ट कनवर्टर NEW

खनिज विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, चास में जनजागरण

Bokaro news: सोमवार को झामुमो चास नगर समिति के द्वारा अध्यक्ष प्रमोद तापडिया के नेतृत्व में सचिव भागीरथ शर्मा के संचालन में केन्द्र सरकार के द्वारा पारित किए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक- 2026 के विरोध में जनजागरण कार्यक्रम चास धर्मशाला मोड़ से महावीर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: सोमवार को झामुमो चास नगर समिति के द्वारा अध्यक्ष प्रमोद तापडिया के नेतृत्व में सचिव भागीरथ शर्मा के संचालन में केन्द्र सरकार के द्वारा पारित किए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक- 2026 के विरोध में जनजागरण कार्यक्रम चास धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक होते हुए वार्ड नं.-35 तक चलाया गया।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने कहा की जबतक केन्द्र सरकार इस जनविरोधी विधेयक को वापस नहीं करता है तब तक जन आन्दोलन करते हुए झामुमो केन्द्र सरकार का विरोध करते रहेगा।
जनजागरण के दौरान आम लोगों से 07 तारीख के प्रखण्ड मुख्यालय में पार्टी के द्वारा घोषित धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश टुडू, राकेश सिन्हा, नैयर जमाल, फैयाज़ आलम, सदानंद गोप, चास नगर उपाध्यक्ष बम पाण्डेय, रामदयाल सिंह,ज्योति प्रकाश द्विवेदी, रवि सिंह, दिनेश यादव, अकलु मांझी, अनिल सिंह, अभिषेक पाण्डेय, रुपेश केजरीवाल, प्रदीप यादव,वैद्यनाथ पाल, दुर्गा दत्त, शांति मांझी, दिपक बंसल, जाफर अली, प्रेम राय ,राहुल राकेश एवं अन्य सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram