फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chatra news: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गड़िया गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के पास पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महज दो महीने के भीतर गांव में यह

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गड़िया गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के पास पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। महज दो महीने के भीतर गांव में यह दूसरी वारदात है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गड़िया गांव के ही 36 वर्षीय विजय यादव (पिता- स्व. धनेश्वर यादव) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह पुल के नीचे शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों को आशंका है कि विजय की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यहां फेंका गया है।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत, घटनास्थल के साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram