फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेंगलुरु जा रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार बदहाल

Bokaro news: चास प्रखण्ड, काड्रा पंचायत के लबुडीह निवासी पलायन मजदूर 42 वर्षीय संजय बाउरी की दर्दनाक मौत और उनके परिवार की बदहाली की खबर सुनकर किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार सोमवार को मृतक के पैतृक गांव लबुडीह पहुंचकर गहरी संवेदना

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: चास प्रखण्ड, काड्रा पंचायत के लबुडीह निवासी पलायन मजदूर 42 वर्षीय संजय बाउरी की दर्दनाक मौत और उनके परिवार की बदहाली की खबर सुनकर किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार सोमवार को मृतक के पैतृक गांव लबुडीह पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट किया. बताया कि संजय बाउरी रोजी रोटी के लिए बैंगलुरू जाने के दौरान काटपाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत हुई. वे अपने पिछे अपनी पत्नी, पुत्र एवं विवाहिता पुत्री छोड़ गए. उनके विधवा लखी देवी एक पुत्र मुकेश कुमार बाउरी एक ही जर्जर मकान में रहने को मजबूर है.

श्री रजवार ने आगे कहा कि परदेस में रोजी-रोटी कमाने गए हमारे प्रवासी मजदूर भाई की मृत्यु अत्यंत हृदय विदारक है. इस दु:खद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असह्य दुःख सहने की शक्ति दे. उन्होंने प्रशासनिक विफलता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक मजदूर का परिवार आज भी एक जर्जर, ढहते वाले मकान में रहने को मजबूर है. यह स्थिति हमारे स्थानीय प्रशासन और कल्याणकारी योजनाओं के दावों की पोल खोलती है.सरकारी अमले की यह संवेदन हीनता और लापरवाही कड़ी निन्दा करते हुए.

श्रीं रजवार ने स्थानीय प्रशासन तुरंत कुंभकर्णी नींद से जागकर पीड़ित परिवार को तत्काल अंतरिम राहत राशि प्रदान व परिवार को रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत पक्के मकान का निर्माण शुरू करने की मांग की.मौके पर आदित्य कुमार महतो, महेश बाउरी, बबलु बाउरी, विजय बाउरी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram