फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में JJMP का बड़ा आत्मसमर्पण, 9 उग्रवादियों ने डाले हथियार

Jharkhand News: लातेहार जिले में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: लातेहार जिले में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु और मुकेश राम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन चारों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। इनके अलावा तीन लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु ने भी हथियार डाल दिए।

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान चार एके-47 राइफल, तीन एसएलआर, दो 303 बोर राइफल, एक एके-56 राइफल, एक सेमी राइफल और अन्य हथियारों के साथ 1782 जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपे। यह नक्सलियों के बड़े आत्मसमर्पणों में से एक माना जा रहा है।

समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक साकेत सिंह, अभियान के पुलिस महानिरीक्षक माइकल राज एस, पलामू रेंज के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम और लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि है और अब बाकी बचे नक्सलियों के पास भी आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वहीं, अभियान आईजी माइकल राज ने इसे झारखंड की सबसे बड़ी कामयाबी बताया और चेतावनी दी कि अगर नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उन्हें पुलिस मुठभेड़ों में मार गिराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram