फॉण्ट कनवर्टर NEW

Jharkhand Weather: 10 अक्टूबर को बारिश की संभावना, धनबाद में सबसे ज्यादा बरसा

Ranchi News: झारखंड में शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव से राज्य के कुछ इलाकों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का असर पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के गोविंदपुर में सबसे अधिक 37.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया, मजगांव व गोविंदपुर समेत कई जगहों पर 10 से 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

गुरुवार को रांची व आसपास काले बादलों की वजह से सुबह से ही हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।

तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में और सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 30, जमशेदपुर का 32.4, बोकारो का 33.6 और चाईबासा का 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना और हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram