फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्तन कैंसर जांच और जागरूकता बढ़ाने बोकारो में चला स्वास्थ्य अभियान

Bokaro News: रोटरी क्लब हर साल महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए खास अभियान चलाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्क्रीनिंग और जल्दी पहचान को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में चास रोटरी क्लब ने इस बार मेडिकेंट हॉस्पिटल के सहयोग से

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: रोटरी क्लब हर साल महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए खास अभियान चलाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्क्रीनिंग और जल्दी पहचान को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में चास रोटरी क्लब ने इस बार मेडिकेंट हॉस्पिटल के सहयोग से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस स्वास्थ्य अभियान के दौरान डॉ. टी.एम. सिंह और डॉ. फिरहाना रुजिना ने उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, जोखिम और स्वयं जांच के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैंसर से जुड़े कई मिथकों का वैज्ञानिक आधार पर खंडन किया। डॉ. सिंह ने दोहराया कि स्तन कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है, बशर्ते शुरुआती अवस्था में जांच और पहचान कर ली जाए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीना नारायण ने बताया कि मेडिकेंट अस्पताल में मैमोग्राफी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और शुरुआती जांच ही सबसे अच्छी रोकथाम है। क्लब की अध्यक्षा डिंपल कौर और सचिव श्वेता रस्तोगी ने कार्यक्रम की उपलब्धि पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में जागरूकता बढ़ाते हैं और उपचार के प्रति विश्वास पैदा करते हैं।

मेडिकेंट मार्केटिंग प्रमुख राहुल केसरी ने बताया कि अस्पताल में स्क्रीनिंग और जांच बहुत ही रियायती दरों पर की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कई प्रमुख रोटरी सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता अपने परिवार व मित्रों के साथ शामिल हुए।

इस तरह के जागरूकता शिविर न सिर्फ महिलाओं को आत्म-निरीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि समाज में कैंसर जैसी बीमारियों पर खुलकर बातचीत को भी बढ़ावा देते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram