फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में पारिवारिक झगड़े में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, आरोपी फरार

Dhanbad News: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब चचेरे भाई दीनदयाल कुमार ने अपनी बहन संगीता कुमारी को गोली मार दी। घटना के वक्त परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा चल रहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब चचेरे भाई दीनदयाल कुमार ने अपनी बहन संगीता कुमारी को गोली मार दी।

घटना के वक्त परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा चल रहा था। इस दौरान पुरुष भी शामिल हो गए। इसी बीच दीनदयाल ने पिस्तौल निकालकर तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली संगीता की दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने संगीता को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संगीता झगड़ा छुड़ाने गई थी, लेकिन चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद में हुई फायरिंग का है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की तलाश का अभियान शुरू कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram