फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड की सबसे बड़ी जेल में नई नियुक्ति! किसे मिली होटवार सेंट्रल जेल की कमान?

Ranchi News: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। गृह-कारा विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, सेंट्रल जेल दुमका के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को अब बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जेल अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। गृह-कारा विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के तहत, सेंट्रल जेल दुमका के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को अब बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (होटवार) का नया अधीक्षक बनाया गया है।

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक का पद काफी समय से खाली था और इसे प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर चलाया जा रहा था। कुमार चंद्रशेखर की नियुक्ति से अब इस महत्वपूर्ण जेल को पूर्णकालिक अधीक्षक मिल गया है।

विवादों के बाद दुमका भेजे गए जितेंद्र कुमार

सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे जितेंद्र कुमार को दुमका सेंट्रल जेल का अधीक्षक बनाया है। जितेंद्र कुमार पहले हजारीबाग सेंट्रल जेल के अधीक्षक के पद पर पदस्थापित थे, लेकिन उन्हें हजारीबाग जेल से हटा दिया गया था।

उन्हें हटाने का कारण यह था कि हजारीबाग सेंट्रल जेल में नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को कथित तौर पर फ़ोन की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले की छानबीन चल रही थी। छानबीन के दौरान, जितेंद्र कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे और जेल अधिकारियों द्वारा कोशिश करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद, उन्हें हटाकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

इन दोनों अधिकारियों के अलावा, सरकार ने हजारीबाग सेंट्रल जेल के वर्तमान अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन को ओपेन जेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram