फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली रवाना हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री की हालत पर नजर

Ranchi News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की गंभीर हालत को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सोरेन की तबीयत गंभीर जरूर है लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डॉ. अंसारी ने शनिवार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की गंभीर हालत को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सोरेन की तबीयत गंभीर जरूर है लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

डॉ. अंसारी ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि रामदास सोरेन के सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें बाथरूम में फिसलने के बाद सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल से एयर एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली रवाना होने से पहले मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यवासियों से अपील की कि कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि कोई जानकारी साझा न करें। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता की दुआएं रंग लाएंगी और रामदास सोरेन जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे।

डॉ. अंसारी ने कहा कि रामदास सोरेन सिर्फ मंत्री नहीं बल्कि गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की बुलंद आवाज हैं। उनकी तबीयत बिगड़ते ही सरकार ने हर संभव उपाय किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री खुद इलाज पर नजर रखे हुए हैं और दिल्ली पहुंचकर वरिष्ठ डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं। इस घटनाक्रम को लेकर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में भी चिंता की लहर है और जनता रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram