फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 12 नवम्बर को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय में होगी

Ranchi : झारखंड सरकार की अगली मंत्रिपरिषद् बैठक आगामी बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक अपराह्न 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार की अगली मंत्रिपरिषद् बैठक आगामी बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक अपराह्न 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की संभावना है। विभागीय सचिवों को संबंधित एजेंडा तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram